Saturday, 12 October 2013

तुमसे कहा था ना़

तुमसे कहा था ना
मुझे पयार न करना
मेरे रंग में न रंगना
मैं एक खवाब हूँ
अँघेरों में सजता हूँ
तनहाई मेरी सहेली है
तू गुम हो जाएगा
मंजिल से बिछड् जाएगा
पर तू न माना
हो गया न
तुझको मुझसे पयार,
मुझे भी समां लिया
अपनी आगोश में,
तारों के हिंडोले पर मैं
झूलने लगी,
तनहाईयाँ मेरी खुशियों
के रंग भरने लगी,
आजा सजायें हम
नया आशियाँ,
जहाँ मैं हूँ और
बस तुम ही तुम हो।

Monday, 30 September 2013

"तुम मेर्रे हो"

मेरे सपनो की भाषा
मेरे मन की परिभाषा
ए जान, तुमहारे लिए है
तुम मेरे हो......
मेरी रुह को जो रुमानी कर दे
वो अदा है तुम में
मेरे साये को भी पिघला दे
वो कशिश है तुम में
मेरी धड़कन की पुकार
ए जान, तुमहारे लिए है
तुम मेरे हो.......
मेरी नसनस को झनझना दे
वो छुअन है तेरी
मेरे बदन को जो महका दे
वो साँसें है तेरी
मेरे तन की आग
ए जान, तुमहारे लिए है
तुम मेरे हो........।।

Thursday, 26 September 2013

एक सपना


मैंने संजोया एक सपना
अपने हरदय विशाल में
एक अकुलाहट होती है
मेरे मन के आॅगन में,
तुम आ जाओ पी्त बनकर
मेरे इंदरधनुषी आँचल में,
क्षितिज हो जाए सारा मेरा
मेरे खवाबों के जहाँ में,
धैरय की तूलिका से लिखूँ
अपने सपनों का संसार मैं,
ऐसा परभात आ जाए जीवन में
करूँ बीते पलों को साकार मैं ।  




Friday, 20 September 2013

SHAKTI DO BHAGWAN.

मेरी चेतना में तुम छाए रहते हो 
मेरा आधार बन मुझे भक्ति देते हो 
दूर करो मेरे ज्ञान के अवरोध तुम 
दो मुझे एक नया दिशाबोध तुम 
मिटाओ मेरा धूमिल भ्रम तुम 
दे दो शीत सी धूप तुम
निज आनंद से दमकती मै 
हो जाऊ बस विलीन तुम में 
ऐसा एक वरदान दो तुम 
तुम्हारे सजल नेत्रों में बसा 
ये सारा संसार है 
शक्ति दो भगवन मुझको 
मुझमे बसे 
कुछ क्षण ही अब प्राण हैं !!


PRITAM MORE

दिन भी अब श्यामल हो चला है 
कब आओगे प्रीतम मोरे 
प्रीत में तेरी रची बसी मै 
मौन कैसे रह पाऊँगी, 
राधा समान हरदम मै 
प्रेम रस ही गाऊँगी, 
हताश स्वरों में मेरे आजा 
नये नये राग समो जा, 
तेरे गुण गान हमेशा 
करत करत रैन पसारूंगी, 
जीवन प्यासा है मोरा 
पानी से इसको तर जा, 
श्याम वर्ण ओ प्रीतम मोरे 
रास-रंग अब रचा जा, 
अंजुली भर पानी लेकर 
तुझ संग प्रीत बिसारुंगी, 
हिरदय की दीवारों को मेरी 
अब प्रेम मन्त्र सिखा जा !!!
 दिन भी अब श्यामल हो चला है!

TUJH PAR LIKHU KAVITA...

अपनी सोच को किन
शब्दों मे ढालूँ ए दोस्त,और
तुझ पर लिखूं कविता !
आकाश की ऊँचाइयों में तू
दिल की गहराइयों में तू
तेरे वजूद को किन
 शब्दों में ढालूँ ए दोस्त,और
तुझ पर लिखू कविता !
भगवान् का दिया उपहार तू
मेरे जीवन का सार तू
जो लम्हे साथ मिलकर बिताये
उन्हें किन
शब्दों में ढालूँ ए दोस्त,और
तुझ पर लिखू कविता !
तू है तो ये जिन्दगी है
तुम बिन "डिम्पी "अधूरी है
तेरे अहसास को किन
शब्दों में ढालूँ ए दोस्त,और
तुझ पर लिखूं कविता !!!



Wednesday, 18 September 2013

MAINE NA MANGI THI....

मैंने न मांगी थी सारे जहाँ की दौलत 
सिर्फ तेरा साथ चाहा था,और 
पल भर की मोहलत 
देख कर एक भरपूर नज़र 
कुर्बान जाती रब पर 
सिर्फ तेरी मुस्कराहट थी,और
मेरे दिल की हुकूमत 
न चाहा उम्र भर का साथ तेरा 
सिर्फ तेरे रुखसार की लाली,और
 तेरी इजहारे मोहब्बत
माना की हम न चल सकेंगे साथ तेरे 
सिर्फ चाहेंगे तुझको,और 
आह!भरेंगे दीदार की तेरे 
मैंने न मांगी थी। … … !